
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-उत्तर-पश्चिम राजस्थान में बारिश के बाद सोमवार को तापमान में गिरावट हुई। चूरू, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। तापमान गिरने से इन शहरों में हल्की ठंडक बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिन अब प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और सुबह-शाम सर्दी बढ़ने लगेगी।
इससे पहले रविवार दोपहर बाद चूरू, बीकानेर, फतेहपुर एरिया में हल्की बारिश हुई। सीकर में रात का तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। चूरू में भी तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेस का प्रभाव आज खत्म होने से एक बार फिर उत्तर-पश्चिम हवा चलने लगेगी। इससे अगले कुछ दिन में तापमान दूसरे शहरों में भी गिरेगा।
दिन में बढ़ी गर्मी, पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक आया वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण उत्तरी हवा कमजोर होने से पश्चिमी राजस्थान में गर्मी तेज हो गई। बाड़मेर, फलौदी में कल दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोधपुर, जालौर, कोटा, भीलवाड़ा में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जयपुर में भी दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। इससे इन शहरों में दिन में थोड़ी ज्यादा गर्मी रही।
दशहरा पर साफ रहेगा मौसम
मंगलवार को प्रदेश में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। सभी शहरों में मौसम साफ रहेगा। पहले ऐसी संभावना था कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण बारिश होने से कुछ शहरों में रावण दहन का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ एरिया में इसकी संभावना ज्यादा थी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA