
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-हिल स्टेशन माउंट आबू के उतरज गांव के पास अम्बे माता के दर्शन करने जा रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे युवक के पैर और हाथों पर चोंट आई है।
भालू के हमले में घायल युवक शंकर सिंह पुत्र हीर सिंह ने बताया कि मंदिर जाते समय अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ और पैरों में चोट आई है। हमले में घायल युवक को आस पास मौजूद लोगों ने 3 किलोमीटर पैदल गुरुशिखर तक पहुंचाया। वहां से गाड़ी की मदद से युवक को ग्लोबल अस्पताल लाया गया। ग्लोबल अस्पताल में इलाज करने के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई है।
भालू की हमले की सूचना माउंट आबू के उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ग्लोबल अस्पताल पहुंची। डीएफओ विजयपाल सिंह ने बताया कि लोगों से अपील है कि जिनके घर के आसपास जंगल का क्षेत्र है। वहां हमेशा आवाज करते हुए निकलें और अपने आसपास सावधानी जरूर बरतें।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA