पेड़ से लटके मिले महिला व युवक के शवः दोनों आपस में रिश्तेदार, सुसाइड की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के साईं गांव में 48 साल की महिला और उसके 50 साल के रिश्तेदार का शव पेड़ से लटका मिला। शेरगढ़ पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है।

शेरगढ़ थाना अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया- रविवार सुबह 10 बजे साईं गांव में महिला व पुरुष के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पेड़ की शाख पर फंदा लगाकर एक महिला और पुरुष लटके हुए थे। दोनों की बॉडी को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्क्युरी भिजवाया।

ग्रामीणों ने सुबह पेड़ से शव लटके देखे तो पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान शेरू खान और रईसा के तौर पर हुई। दोनों रिश्तेदार थे। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA