
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल बाली
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर पहुंचेंगे। इस दौरान यहां सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्ड और कॉलोनी में जनसंपर्क करने के साथ ही सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री दो दिन जोधपुर में ही रुकेंगे।
पाली जिले के बाली में करीबन 35 वर्ष से वनवास भोग रही कॉग्रेस के लिए सजीवनी बन बाली से कॉग्रेस टिकिट के दावेदार जसवंत राज मेवाड़ा व सुरेश कुमावत नाणा/बाली ने बताया की मुख्यमंत्री जी के जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 अक्टूबर सोमवार को सुबह 9 बजे जयपुर से हवाई मार्ग से रवाना होकर सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। यहां 10 से 1:30 बजे तक जनसंपर्क करेंगे। दोपहर डेढ़ से 4 बजे तक उनके लिए सर्किट हाउस रिजर्व रखा गया है। शाम 4 बजे से 6 बजे फिर जनसंपर्क कर रात्रि विश्राम जोधपुर करेंगे।
अगले दिन मंगलवार 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद माली सेवा संस्थान की ओर से आयोजित विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। शाम 5 बजे रावण का चबूतरा मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे।
जसवंत मेवाड़ा ने बताया की cm अशोक गहलोत इस बार दुगने मतो से जीतेगे उनके सामने टिकिट लेने को भी कतरा रहे लोग
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA