
PALI SIROHI ONLINE
प्रवीण कुमार बांता
गरबा महोत्सव में युवतियों ने गुजराती गरबा गीत पर किया डांडिया रास।
बांता। कस्बे के पिचका चोक पर जय अम्बे नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित शरादीय नवरात्री महोत्सव में युवतियां प्रति दिन राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर गरबा नृत्य के लिए पहुंचती है। वहीं दुर्गा अष्टमी के दिन भी युवतियां सज-धजकर पहुंची शाम आठ बजे गुजराती गरबा गीत पर डांडिया रास किया।इस मौके पर पहुंचे सरपंच कालुराम सिरवी का नवयुवक मंडल के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। नवरात्रि महोत्सव में आये हुए सभी अतीथीयों का माला व साफा पहनाकर मोमेंटो भेंट किया। वहीं डांडिया रास के प्रश्यात सोहनलाल काग के द्वारा सभी युवतियांओ खिर खिलाई गई। वहीं अध्यक्ष मेगवाल ने कहा कि 2024 में होने वाले नवरात्री महोत्सव में गुजराती थीम पर डांडिया रास का आयोजन होगा।इस मौके पर संरक्षक जिवराज पंवार, मांगीलाल मेवाड़ा, अध्यक्ष रमेश मेगवाल,आखिल भारतीय देववंशी मालवीय लोहार समाज के अध्यक्ष प्रभुलाल मालवीय, पुरषोत्तम पंवार, कुशल आसेरी,भरत आसेरी, दुर्गेश मेवाड़ा, राहुल राखेचा,लोकेश आसेरी, भेराराम मेगवाल मोजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सागर व छोगालाल परमार ने किया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA