
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाड़ा
सांडेराव ब्रह्माकुमारी संस्था में चैतन्य देवी मां नवदुर्गा के स्वरूप की झांकी के साथ नवरात्र उत्सव समारोह के साथ मनाया गया*
ब्रह्माजी के द्वारा प्रकट कन्या को ब्रह्माकुमारी का नाम दिया=कंचन बहन
साण्डेराव। शारदीय नवरात्रा महोत्सव पर दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर रविवार को स्थानीय कस्बे में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम बावड़ी चौक पर अखिल भारत हिंदू युवा जिला अध्यक्ष महावीर मेवाड़ा सांडेराव मुख्य अतिथि के रूप में व मारवाड़ गोड़वाड़ जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जयदेवसिंह राणावत विशेष अतिथि में भक्ति भावना व उत्साह उमंग के साथ धूमधाम मनाया गया।
इस पावन पावन पर्व पर राजयोगिनी बीके कंचन बहन ने बताया कि मधु और कैटभ नामक असुर ने सभी देवी देवताओं को बंदी बना रखा था। तब ब्रह्मा जी के द्वारा आदि कन्या प्रकट हुई तब उस कन्या ने मधु और कैटभ नामक असुर का संहार कर सभी देवी देवताओं को आजाद कराया।वास्तव में यह कहानी इस समय की है,मधु अर्थात,काम लोभ ,मोह ,कैटभ अर्थात क्रोध,और अहंकार जैसे आसुरी वृत्ति ने सभी देवकुल की आत्माओं को चंगुल में फंसा लिया है।
ऐसे समय पर परमपिता परमात्मा साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा ज्ञान का कलश माताओं कन्याओं पर रखा। जिनको ब्रम्हाकुमारी का नाम दिया गया। इन्ही ब्रम्हाकुमारी भाई बहनों ने खुद को इन विकारों से मुक्त हो,पूरे भारत को इन विकारों से मुक्त करा कर स्वर्णिम भारत के स्थापना करते हैं।यही वास्तव में सच्ची दुर्गा पूजा मनाना है।इस दौरान छोटी छोटी कन्याओं को मां अम्बे के नौ रूपों को लेकर शानदार झांकियां सजाई गई तथा गरबा नृत्य के साथ भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।
भक्ति संध्या में गांव कि महिला मंडलियों ने गणपति वंदना व गुरु वंदना के बाद एक से बढ़कर एक मां अम्बे के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बीके उमा बहन, शीतल, अस्मिता, मितल, देवकुमार, पुष्पा मेंदोला, संतोषदेवी, बदामीदेवी, कन्यादेवी, वरजु देवी, पिस्ता देवी, अंजली कुमारी का सहयोग रहा।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA