सूर्यकांता व्यास बोलीं- शहर में कहीं से भी मिले टिकट:

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट कटने के बाद सूर्यकांता व्यास ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है और वह देवेंद्र जोशी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चुनाव में प्रचार में उतरेंगी और पार्टी के लिए सीट जिताएंगी।

इस बयान के बाद सीनियर भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास ने यह भी कहा कि कि पार्टी चाहे तो उन्हें शहर में किसी भी विधानसभा से उतार सकती है, वे पार्टी के लिए जीत दर्ज करेंगी। सूर्यकांता व्यास ने शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और पार्टी से टिकट मांगा।

सूर्यकांता व्यास ने कहा- मैं पहले शहर विधानसभा से भी जीत हासिल कर चुकी हूं, ऐसे में अगर वहां से टिकट मिलेगा तो पार्टी के खाते में जीत दर्ज करवाऊंगी।

बता दें कि शनिवार को भाजपा की दूसरी लिस्ट में सूर्यकांता व्यास का टिकट कट गया और उसकी जगह संघ से जुड़े कार्यकर्ता और दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके देवेन्द्र जोशी पर पार्टी ने भरोसा जता कर टिकट दिया है। सूरसागर विधानसभा के टिकट की घोषणा के साथ ही बगावत देखने को मिली।

भाजपा के चौपासनी मंडल उपाध्यक्ष व प्रताप नगर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की

इधर, कांग्रेस की पहली लिस्ट में शहर विधानसभा से मनीषा पंवार व लूणी से महेन्द्र विश्नोई का नाम आने से कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। महेन्द्र विश्नोई व मनीषा पंवार ने कहा कि पार्टी ने जब भरोसा जताया है तो कुर्सी जीत कर ही दिखाएंगे।

बता दें कि आज कांग्रेस की पहली लिस्ट में सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शहर से मनीषा पंवार, लूणी से महेन्द्र विश्नोई व ओसियां से दिव्या मदेरणा के नाम की घोषणा हुई है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA