दो ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द रहेंगी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड। अनुरक्षण कार्य के लिए रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी। पश्चिम रेलवे पर अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं आंशिक रह रहेगी इनमें गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 20, 21 व 22 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, जो बोरीवली तक ही संचालित होगी। ये ट्रेन बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा 22, 23 व 24 अक्टूबर को बोरीवली से प्रस्थान करेगी, जो बांद्रा टर्मिनस-बोरीवली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA