नाडोल ब्लॉक महिला महासभा की कार्यकारिणी का गठन- गीता कंवर राजपुरोहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

PALI SIROHI ONLINE

जगदीश सिंह गहलोत

देसूरी। राजपुरोहित महासभा प्रदेश अध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित ने नाडोल ब्लाक महिला महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गीता कंवर राजपुरोहित को ब्लाक अध्यक्ष, फूल कंवर फोंदर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जशोदा कंवर, मगी बाई, प्रेम कंवर, शोभा कंवर, कमला कंवर को उपाध्यक्ष, संगीता कंवर को संगठन महामंत्री, निरमा कंवर, शीला देवी, शोभा देवी, दलू कंवर, प्यार कंवर, गवरी कंवर को महामंत्री बनाया गया। वही संतोष कंवर को कोषाध्यक्ष, कमला कंवर, शोभा कंवर को प्रवक्ता, ममता कंवर एम, सुमित्रा कंवर, ऊषा कंवर, सायर कंवर, रेखा कंवर, नीमा कंवर, भावना कंवर, लता कंवर, मंजू कंवर, तुलसी कंवर, संतोष देवी, गीता कंवर एच, मधुबाला, खमा कंवर, कौशल्या कंवर को संगठन मंत्री बनाया गया।

इसी तरह ललिता कंवर, उमराव कंवर, लहरी कंवर, सुमित्रा कंवर, लीला कंवर, अन्नपूर्णा कंवर, पूजा कंवर, लता कंवर डी, भगवती कंवर, चम्पा कंवर, सदा कंवर, संगीता कंवर, शांति कंवर, सुधा कंवर, गीता कंवर एच, लक्ष्मी कंवर, किरण कंवर, सारिका कंवर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

राजपुरोहित महासभा की महिला शाखा ने महिला सशक्तिकरण महा अभियान को जन जागरण के रूप में मनाने के लिए नाडोल महिला ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करके पहला महिला सम्मेलन नाडोल में आयोजित करना तय किया गया।

इस अवसर पर राजपुरोहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया की संपूर्ण जिले में समाज की जागरूक महिलाए सांगठनिक रूप से संगठित समाज के निर्माण महा अभियान को गति दे रही है। नाडोल महिला ब्लाक अध्यक्ष गीता कंवर राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश का पहला महिला स्नेह मिलन सम्मेलन समारोह आशापुरा मां पाट स्थान परिसर नाडोल में महिला जिला अध्यक्ष शोभा कंवर बोया के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA