
PALI SIROHI ONLINE
बाड़मेर-बच्चों को टाइम पर खाना ना देने की बात पर लिव इन में रह रहे युवक-युवती में झगड़ा हुआ। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची और अचानक महिला ने युवक को धक्का दे दिया। उसका सिर पत्थर पर लगा और वह बेहोश हो गया। हॉस्पिटल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला गुरुवार देर रात का है। घटना बाड़मेर शहर के पास जोगियों की दड़ी की है। मृतक के शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्क्युरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
गिरने से लगी चोट
सदर थाने के प्रभारी सीआई किशनसिंह के अनुसार जोगियों की दड़ी निवासी मलाराम (45) और उसके साथ लिव इन में रह रही पवनी (40) गुरुवार रात को घर पर अकेले थे। उनके बच्चे पास में ही गरबा देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में हाथापाई करने लगे।
धक्का-मुक्की के दौरान मालाराम जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट आई थी। पवनी घबरा गई और रोने लगी तो आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। मालाराम को आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने मालाराम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्क्युरी में रखवाया गया। वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटा लिए हैं।
खाना नहीं खिलाने की बात पर हुई थी कहासुनी रिश्तेदार नारायण राम के मुताबिक हम बच्चों के साथ लोग गरबा देखने के लिए गए थे। वापस आए तब मलाराम पलंग पर पड़ा था। दोनों के बीच मे झगड़ा हुआ। कल सुबह मजदूरी करने के लिए गया था। रात को जब घर लौटा तो बच्चों को खाना खिलाने की बात पर बहसबाजी शुरू हो गई। पवनी ने मलाराम का मोबाइल फेंक दिया। इसके बाद हाथापाई हुई तो गुस्से में आकर पवनी ने उसे धक्का दिया और मलाराम आंगन में पत्थरों पर गिर पड़ा। नारायण राम ने बताया कि पवनी शराब पीती थी।
दोनों के कुल 12 बच्चे हैं
नारायण राम का कहना है कि मलाराम और पवनी ढाई साल से साथ रह रहे हैं। पहली पत्नी की मौत 4 साल पहले हो गई थी। उससे मालाराम को 6 लड़के और 2 लड़कियां हैं। इसमें मुकेश (25) गर्वता (22), पुर्थी (19) खेमाराम (17), अचलाराम (15), वीरो (14) लखा (12) नीलम (9) हैं। वहीं
पवनी की शादी 22 साल पहले किशन के साथ हुई थी और किशन की मौत 3 साल पहले हो गई थी। इसके बाद से मालाराम और पवनी सात रह रहे हैं। पवनी के 4 बच्चे, 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। इनके नाम गोविंद (22), हीना (18), मवाराम (15) गीता (10) हैं।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA