खेत में कीटनाशक छिड़काव करते समय विवाहिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत थाना क्षेत्र के नं. 162 स्थित सांडिया ग्राम में खेती के दौरान कीटनाशक दवा का छिड़काव करने से एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। जिसे सोजत अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। विवाहिता की गुरुवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई।

चंडावल चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अशोक सैन ने बताया कि सांडिया निवासी जन्नत बानो (42) पत्नी नूर मोहम्मद जो बुधवार देर शाम सांडिया ग्राम के पास स्थित एक खेत में खेती के दौरान कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे गंभीर हालत में सोजत अस्पताल से रेफर कर दिया।गुरुवार शाम को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA