सिरोही-अलग-अलग स्थानों पर दबीश 4500 लीटर अवैध हथकड शराब (वॉश) नष्ट

PALI SIROHI ONLINE

युसूफ मेमन /जगे सिंह देवड़ा

सिरोही-अलग-अलग स्थानों पर दबीश दी जाकर 4500 लीटर अवैध हथकड शराब (वॉश) को नष्ट कर 10 लीटर तैयार हथकडी शराब जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर अवैध हथकड़ शराब के उत्पादन व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जेठू सिंह, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निर्देशन में सीताराम, थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नैतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा मोरस में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध हथकडी शराब बनाने की भटिटयों सहित करीब 4500 लीटर अवैध हथकड शराब वाश को नष्ट किया गया तथा अभियुक्त दयालाराम को 10 लीटर हथकडी शराब सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्यवाहीः- आज दिनांक 20.10.2023 सीताराम, थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नैतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर मोरस में अलग-अलग स्थानों पर दबीश देकर अवैध हथकडी शराब निर्माण भट्टियां नष्ट कर लगभग 4500 लीटर अवैध हथकड शराब वाश का नष्ट किया गया व एक अभियुक्त दयालाराम पुत्र हुंसाराम जाति गरासिया निवासी आमली फली पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही को 10 लीटर अवैध हथकडी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

पुलिस टीमः-

  1. सीताराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा । 02. जगदीश सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना पिण्डवाडा।
  2. राजु सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना पिण्डवाडा।
  3. सुमन हैड कानि 375 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
  4. गणपत कानि 281 पुलिस थाना पिण्डवाडा
  5. तुलसाराम कानि 245 पुलिस थाना पिण्डवाडा
  6. शैतानराम कानि 306 पुलिस थाना पिण्डवाडा
  7. शंकरलाल कानि 374 पुलिस थाना पिण्डवाडा
  8. कल्याण सिंह कानि 206 पुलिस थाना पिण्डवाडा

नोटः- वर्ष 2023 में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध आज तक कुल 488 प्रकरण दर्ज कर कुल 1,17,722 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA