सिरोही-आबकारी अधिनियम में एक शराब सप्लायर्स को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-आबकारी अधिनियम में एक शराब सप्लायर्स को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में सुरेश चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबूरोड के निर्देशन में दिनांक 13.05.2023 को पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी के दौरान मिनी कन्टेनर ने पीबी 03 बीएच 3345 में मुल्जिम सुभाश व रमेश कुमार के कब्जे से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 290 कार्टन बरामद कर प्रकरण संख्या 105 दिनांक 13. 05.2023 धारा 14/54, 19/54 आबकारी अधिनियम में पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण में शराब सप्लायर्स जगदीप उर्फ धोला को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम जगदीप उर्फ धोला प्रकरण संख्या 170/2022 धारा 14/54, 19/54, 54डी आबकारी अधिनियम में भी शराब सप्लायर्स था।

गिरफ्तार अभियुक्तः जगदीप उर्फ धोला पुत्र बसाउराम जाति जाट उम्र 36 वर्षा निवासी सिसाय पुलिस थाना
हासी सदर जिला हिसार (हरियाणा)।

पुलिस टीमः-

  1. प्रकाश कुमार कानि नं 55 पुलिस थाना रोको आबूरोड।
  2. ओमप्रकाश कानि नं 158 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  3. महेन्द्रसिंह कानि नं 415 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  4. दिलीपसिंह कानि नं 850 पुलिस थाना रौको आबूरोड।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA