पाली-अफीम दूध के साथ एक गिरफ्तार, बस यात्री बनकर कर रहा था तस्करी

PALI SIROHI ONLINE

पिन्टू अग्रवाल

पाली-विधानसभा चुनावो के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थ के तश्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी। 4.530 किलोग्राम अफीम के दूध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार बस में यात्री बनकर कर रहा था तश्करी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला आई.पी.एस ने बताया कि पुलिस थाना सिरियारी क्षेत्र के करमाल नाका पर भीलवाडा से पाली की तरफ चलने वाली पाली डिपों की रोडवेज बस रजि० न. आर. 22 पी. ए. 4139 की तलाषी के दौरान 04.530 किलोग्राम अवैध अफीम का दुध मिलने पर एक मुलजिम को गिरफतार
किया गया।

टीम द्वारा की गई कार्यवाही –
दिनांक 19.10.2023 को करमाल नाका पर भीलवाडा से पाली की तरफ चलने वाली पाली डिपों की रोडवेज बस रजि० न. आर. 22 पी.ए. 4139 की तलाषी के दौरान मुलजिम गणपतसिंह पुत्र उगमसिंह जाति राजपुत उम्र 41 वर्ष पेषा खेतीबाडी निवासी जालमपुरा कॉलोनी खण्डप तहसील समदड़ी पुलिस थाना समदड़ी जिला बालोतरा राज, के कब्जे से 04.530 किलोग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर उक्त मुलजिम के खिलाफ जुर्म धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया।

पुलिस थाना सिरियारी कार्यवाही टीम:-

  1. महिपालसिहं उ.नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
  2. सुरेष चन्द एचसी 896 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
  3. नाथुराम कानि 1324 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
  4. नटवरसिंह कानि 1395 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
  5. सुरेष कुमार कानि 1413 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली। 6.इन्द्राज कानि 468 पुलिस थाना सिरीयारी जिला पाली।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA