
PALI SIROHI ONLINE
युसूफ मेमन /जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-कार से अवैध अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध शराब सप्लाई के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं राजीव राहड वृत्ताधिकारी वृत रेवदर के सुपरविजन में श्री हरिसिह राजपुरोहित, उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मंडार मय टीम द्वारा टोल नाका मंडार पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन एस-क्रोस कार नम्बर GJ 01RM 5142 की गहनता से चैकिंग की गई तो वाहन कार में फाटको के अंदर अवैध रूप से गुजरात राज्य में सप्लाई हेतु ले जा रही अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें पायी जाने पर कार में से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक भरत कुमार व उसकी पत्नी दाडमी देवी को गिरफ्तार किया जाकर शराब तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
- भरतकुमार पुत्र देवाराम जाति कोली निवासी पामेरा पुलिस थाना अनादरा सिरोही।
- दाडमीदेवी पत्नी भरतकुमार जाति कोली निवासी पामेरा पुलिस थाना अनादरा सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.हरिसिंह राजपुरोहित उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मंडार।
- मुस्ताक कुरैशी हैड कानि, पुलिस थाना मंडार।
- कुलदीपसिह कानि, पुलिस थाना मंडार।
- चुनाराम कानि, पुलिस थाना मंडार।
- दिव्या महिला कानि, पुलिस थाना मंडार।
- आसूलाल कानि, पुलिस थाना मंडार।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA