देसुरी-सिरवी समाज के ऐतिहासिक धाम श्री जीजीवड आईमाता मंदिर परिसर में नवरात्रि गरबा महोत्सव आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

जगदिश सिंह गहलोत

सिरवी समाज के ऐतिहासिक धाम श्री जीजीवड आईमाता मंदिर परिसर में नवरात्रि गरबा महोत्सव आयोजित

रंग बिरंगे कपड़ों में सज धज कर महिला एवं बालिका गरबा महोत्सव मैं नृत्य करते हुए महोत्सव को लग रही है चार चांद

देसुरी। ग्राम पंचायत डायलाना कंधा के अन्तर्गत सिरवी समाज के ऐतिहासिक धाम श्री जीजीवड आईमाता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पांवन पर्व पर गरबा महोत्सव का आयोजन आईमाता नवयुवक मंडल डायलाना कंला के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। डायलाना कंला सरपंच राजाराम चौधरी ने बताया कि आई माताजी के पवित्र प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव में शाम ढलते ही महिलाएं बालिकाएं रंग-बिरंगे कपड़ों में संज धज कर मां के दरबार में हाथ में डांडिया लेकर मधुर गुजराती गरबा की धुन पर नृत्य करते हुए गरबा को चार चांद लग रही है। जिसे देखने के लिए सैकड़ो की तादाद में ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव से लोग पहुंच रहे हैं। वही वही आई माता नवयुक मंडल द्वारा शानदार पंडाल एवं प्रसाद वितरण व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

फोटो संलग्न

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA