कार ने बाइक को मारी टक्कर: बाइक सवार की मौत,

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे पर चांदमारी कट के पास गुरुवार देर रात को हुई। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्क्युरी में रखवाया।

थानाधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि हादसा गुरुवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। जिसमें स्वरूपगंज की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक आबूरोड शहर में आने के लिए नेशनल हाईवे से चांदमारी कट से मुड़ा। इसी दौरान अहमदाबाद की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर चांदमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्क्युरी में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA