
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह
विद्यार्थियों ने श्री सिरे सिनेमा सोजत में देखा मैजिक शो,
शिक्षाप्रद शो दिखाकर बच्चों को किया प्रेरित
सोजत रोड। दयावती सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सोजत सिटी में विराट मैजिक शो देखा। जिसमें मैजिक के साथ ही कई शिक्षाप्रद जानकारी भी दी गई,जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, जल ही जीवन, स्वच्छ भारत, महिला शिक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पोस्टर के साथ बच्चों को प्रेरित किया। मैजिक शो में बच्चों के साथ संस्था प्रधान ललित तिवारी, हंसराज चौहान, लक्ष्मण सिंह,हिमांशु गोस्वामी, पारस राम,प्रदीप सेन,जयकिशन भाटी,नरपत सिंह, कृष्णा डांगी, उषा सेन,हर्षिता, सिमरन, काजल सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA