एक साल से फरार पांच हजार ईनामी अपराधी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-एक साल से फरार पांच हजार ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों में वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत् बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में राजीव राहड, वृताधिकारी वृत रेवदर व जेटूसिंह वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपजरविजन में कपूराराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर के द्वारा अपराध संख्या 331/17.09.2022 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में वांछित अपराधी जो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त मुल्जिमान को नामजद कर एक साल से फरार चल रहे अभियुक्त शिव नारायण पुत्र करणाराम जिस पर जिला पुलिस द्वारा पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। उक्त वांछित अपराधी को पुलिस थाना रेवदर की टीम द्वारा काफी भरसक प्रयास कर चार दिन तक रैकी कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गयी है।
अभियुक्त शिव नारायण से प्रकरण में पुछताछ जारी है।

घटनाः- दिनांक 17.09.2022 को पिण्डवाडा पुलिस द्वारा आई 20 कार मे से 02 क्विटंल 05 किलो डोडा पोस्त बरामद कर अज्ञात मुल्जिमानो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
शिव नारायण पुत्र करणाराम जाति विश्नोई उम्र 45 साल निवासी ढींगसरा पुलिस थाना नागौर सदर हाल कानि नं 786 पुलिस थाना चितोडगढ़ जिला चितोडगढ।

पुलिस टीमः-
1 . कपूराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर।

  1. भजनलाल कानि. 405 पुलिस थाना रेवदर।
    4 खेराजराम कानि.878 पुलिस थाना रेवदर।
    4 श्रवण कुमार कानि.347 पुलिस थाना रेवदर।
  2. बलदेवराम कानि. 86 पुलिस थाना रेवदर।
    6.डीसीआरबी सैल, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरोही।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA