
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-नर्मदा नहर में क्लोजर के चलते शहर में पिछले 15 दिनों से पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है। इससे शहर वासियों को निजी टैंकरों से घरों में पानी मंगवाना पड़ रहा है। दीपावली पर्व को लेकर घरों में साफ सफाई का कार्य चल रहा है, जिससे शहर भर में पानी की डबल मांग हो रही है। वहीं, दूसरी ओर नर्मदा क्लोजर परियोजना के चलते जालोर और आहोर उपखण्ड सहित कई गांवों में पिछले 17 दिनों से पानी की सप्लाई 4 से 5 दिन के अन्तराल में हो रही है। इस कारण लोगों को मुंह मांगे दाम देकर पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं।
जलदाय विभाग ने नर्मदा परियोजना में 1 से 15 अक्टूबर तक का क्लोजर ले रखा था, लेकिन 15 दिन में भी नहरों की सफाई नहीं होने पर नर्मदा नहर परियोजना वृत सांचौर ने नर्मदा सरदार सरोवर गुजरात लिमिटेड को एक पत्र लिखकर क्लोजर 5 दिन 20 अक्टूम्बर तक आगे बढ़ा दिया। इससे पिछले 15 दिनों से पानी की किल्लत अधिक हो रही है।
इन कॉलोनियों में 4 से 5 दिन के अंतराल में पहुंच रहा पानी शहर के राजेन्द्र नगर, रामदेव कॉलोनी, शांति नगर, सिंधी कॉलोनी, गांधी चौक, प्रताप चौक, घाचियों की फिलानी, वन वे रोड, मानपुर कॉलोनी, सिरे मंदिर रोड, एफसीआई व रूप नगर सहित शहर की कई कॉलोनियों में पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है।
विभाग का दावा 72 घंटे में दी जा रही सप्लाई जलदाय विभाग के उपखण्ड जालोर के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि क्लोजर के चलते 72 घंटे के अन्तराल में सप्लाई दी जा रही है, जो पहले 48 घंटों में दी जा रही थी। 20 अक्टूम्बर से क्लोजर खत्म हो जाएगा। इसके बाद 22 अक्टूबर से पूरे 48 घंटों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, जालोर निवासी प्रकाश भटनागर ने बताया कि शहर में पिछले करीब 15 दिनों से नलों में करीब 4 से 5 दिन के अन्तराल में पानी की सप्लाई आ रही है। वह भी नहीं के बराबर है, जो पर्याप्त नहीं है, जिससे घरों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA