सर्दी की दस्तकः रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा; जैसलमेर में छाया कोहरा

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-राजस्थान में इस बार दीपावली से पहले सर्दी का आगाज हो गया। शेखावाटी अंचल में इस बीती रात तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। जैसलमेर में आज सुबह कोहरा देखने को मिला। जयपुर में भी बीती रात तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 22 अक्टूबर को राजस्थान में एक कम प्रभाव वाला वेर्स्टन डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिम राजस्थान के जिलों में मौसम बदलेगा। यहां बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।बीती रात सबसे सर्द रात सीकर में रही। जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो अमूमन नवंबर के शुरुआती हफ्ते में रहता है। सीकर के अलावा फतेहपुर में 15, पिलानी में 16.4 और चूरू में 17.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शेखावाटी में सर्दी बढ़ने से यहां सुबह-शाम लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे है। यहां सूरज ढलने के साथ ही हल्की सर्द हवाएं चलनी शुरू हो जाती है। सीकर में दिन और रात के तापमान 15 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव होने लगा है।

इधर, सरहदी जिले जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर में भी रात में ठंड बढ़ गई। इन शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। जैसलमेर में आज सुबह कई जगह हल्का कोहरा देखने को मिला। यही स्थिति बीकानेर के ग्रामीण इलाके और गंगागनगर के एरिया में रही। गंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों में पारा 21 से नीचे राजस्थान में बीती रात न्यूनतम तापमान जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों में 20 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला गया। फतेहपुर, करौली, हनुमानगढ़, सीकर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में भी इस सीजन पहली बार रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA