देसूरी आग लगने से रेडिमेड गारमेंट दुकान जली, लाखों का नुकसान

PALI SIROHI ONLINE

जगदीश सिंह गहलोत

देसूरी गुरुवार सुबह करीब तीन बजे हुई। देसूरी के राठेलाव चौराहे पर रॉक स्टार नाम से रेडिमेड गारमेंट स्थित है। यहां गुरुवार अलसुबह करीब तीन बजे आग लग गई। सूचना पर बाली, सादड़ी से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।

इससे पहले आग लगने की जानकारी मिलने पर पूरण सिंह, भरतसिंह, कैलाश सुथार, रतन मोटा, अर्जुन माली मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इनकी सूचना पर सादड़ी फायर ब्रिगेड पायलट राजवीर, मोहित विकास, राजेन्द्र ने मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

घटना को लेकर शॉप कीपर मोहनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दीपावली की सीजन को देखते हुए उन्होंने नए गारमेंट का स्टॉक कर रखा था। आग से सारे गारमेंट और फर्नीचर जल गया।

रेडिमेंड गारमेंट की एक शॉप में अज्ञात कारणों से गुरुवार अलसुबह आग लग गई। सूचना पर दमकमकर्मी मौके पर पहुंचे। और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शॉप में रखा लाखों रुपए के गारमेंट और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA