
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
बाली। उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम रामलीला का मंचन शुरू हो गया। प्रथम दिन नारद मोह का मंचन किया गया। भारी तादात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलीला का दर्शन श्रवण किया।
नवरात्र में चामुंडेरी बस स्टेण्ड पर रामलीला का मंचन शुरू हुआ।
रामलीला का क्या है महत्व
भगवान राम का चरित्र किसी राजा का चरित्र नहीं है बल्कि सभी को एक सूत्र में पुरोकर भारत वर्ष में बांधने को कहा है। अगर जीवन को जीना है तो रामचरितमानस का एक श्लोक पढ़ लो, यदि मोक्ष पाना है तो गीता पढ़ें। इस बीच भगवान श्रीराम, माता सीता के अलावा लक्ष्मण के जीवन चरित्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कहा कि भगवान राम जैसा सच्चा पुत्र कोई नहीं हो सकता, इसके अलावा माता सीता पतिव्रता पत्नी का चरित्र का संदेश देती है तो वहीं लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न अच्छा भाई बनने का संदेश देते हैं।




आज चामुंडेरी में रामलीला के प्रथम दिन आसोज़ के पावन पर्व पर चामुंडेरी मेंश्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी विश्वनाथ के 25 कलाकारों द्वारा चामुंडेरी में नो दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव का विशाल आयोजन शीतला माता चौंक बस स्टेंड में दिनाक 18/10/2023 से लेकर 26/10/2023तक आसोज के नवरात्रि के पावन पर भव्य रामलीला का किया जा रहा है जिसमे आज महाराज दशरथ पुत्रेष्ठी यज्ञ और श्री राम जी का जन्म दिखाया गया
प्रभु श्री राम का जन्म सुनते ही लोग उत्साह से भर गए जयकार से पूरा पंडाल जयकारो से झूम हो उठे
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA