
PALI SIROHI ONLINE
यूसुफ मेमन/पिन्टू अग्रवाल
सिरोही-अवैध हथकडी शराब बनाने के अलग अलग ठिकानो से कुल 5100 लीटर कच्ची शराब (वॉश) को नष्ट किया जाकर तैयार की हुई 10 लीटर अवैध हथकडी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के आदेशानुसार अवैध हथकड शराब के उत्पादन व ब्रिकी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजेश सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जेटू सिंह करनोत वृत्ताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा के निकट सुपरविज़न में कार्रवाई करते हुए कमलसिह उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय् टीम द्वारा मुखबिरी स्त्रोत से सरहद नितोडा व माण्डवाडा खालसा में अलग अलग सुनसान जगह पर भारी मात्रा में अवैध हथकडी शराब बनाने के ठिकानो पर लगातार दो दिन दबिश दी जाकर सरहद नितोडा में अभियुक्त मोवाराम पुत्र हकमाराम के कब्जे से बड़ी-बडी प्लास्टिक की टंकियो में भरे 4500 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की भटटीयों को नष्ट किया गया एवं मुल्जिम के कब्जे से तैयार की हुयी 05 लीटर अवैध हथकडी शराब को बरामद किया गया। सरहद माण्डवाडा खालसा में मुलजिम बदाराम पुत्र झालमाराम के कब्जे से बडी-बडी प्लास्टिक की टंकियो में भरे 600 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की भटटीयों को नष्ट किया गया एवं मुल्जिम के कब्जे से तैयार की हुयी 05 लीटर अवैध हथकडी शराब को बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध पृथक-पृथक आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- मोवाराम पुत्र हकमाराम जाति ग्रासिया उम्र 55 साल निवासी नितोडा पुलिस थाना सरुपगंज जिला सिरोही।
- बदाराम पुत्र झालमाराम जाति गरासिया उम्र 30 साल निवासी वावरली फली माण्डवाडा खालसा पीएस सरूपगंज जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
- कमलसिह उनि थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
- लक्ष्मणराम हैड कानि. 444 पुलिस थाना सरूपगंज।
- बजरंगलाल कानि. 1017 पुलिस थाना सरूपगंज।
- दिनेश कुमार कानि. 807 पुलिस थाना सरूपगंज।
- रामलाल कानि. 920 पुलिस थाना सरूपगंज।
- ईश्वरलाल कानि. 310 पुलिस थाना सरूपगंज।
- पुनाराम कानि. 400 पुलिस थाना सरूपगंज।
- अंकित कुमार कानि. 446 पुलिस थाना सरूपगंज।
- गेनाराम कानि. 1013 पुलिस थाना सरूपगंज।
- मोरमुकुट सिंह चालक कानि. 696 पुलिस थाना सरूपगंज।
नोटः- वर्ष 2023 में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कुल 483 प्रकरण दर्ज कर कुल 1,17,639 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA