पाली मंडिया रोड स्थित कुमावत कालोनी में वेदमंत्रों से हुआ विश्वशांति देवयज्ञ

PALI SIROHI ONLINE

पाली मंडिया रोड स्थित कुमावत कालोनी में वेदमंत्रों से हुआ विश्वशांति देवयज्ञ।

पाली घेवरचन्द आर्य
आर्य समाज एवं आर्य वीर दल पाली के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मंडिया रोड स्थित कुमावत कालोनी में जय जगदम्बा मोटर गैरिज के शुभ आरंभ से पूर्व आर्य समाज हाऊसिंग बोर्ड के प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष हनुमान आर्य, वरिष्ठ विद्वान नरसिंह आर्य के ब्रह्मात्व में ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना मंत्रों के बाद विधिवत देवयज्ञ किया गया। जिसमें स्वास्तिक वाचनम मंत्रों से आहुतियां प्रदान कर विश्व में शांति एवं सभी के सुख एवं स्वास्तिक की मंगलकामना की गई। देवयज्ञ मे हस्तीमल, सत्यनारायण, हंसराज सपत्नीक मुख्य यजमान बने।

मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी, केवलचन्द गुलेच्छा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, ब्लाक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, आमीन अली रंगरेज, घनश्याम बोराणा, एडवोकेट साबिर चितारा सहित अतिथियों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर गेरिज का शुभारम्भ किया।

श्रवण प्रजापत के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गेरिज के दिनेश प्रजापत ने बताया कि यहां पर मारूति, होडाई, होंडा, महिंद्रा, स्विफ्ट गाड़ीयों के रिपेयरिंग का कार्य दक्ष मैकेनिको द्वारा आधुनिक टेक्नोलॉजी से किया जायेगा।

इस अवसर पर आर्य समाज प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, आर्य भजनोपदेशक हुकमाराम आर्य, कैलाश आर्य, जिमनास्टक कोच अशोक चांवरिया, लक्ष्मण आर्य, करण आर्य, तरूण कुमार, नरेश कुमार, महेश कुमार, नक्षकुमार मिनाक्षी वैदिका, सहित कई जने मौजूद रहे।

घेवरचन्द आर्य
प्रचार मंत्री आर्य समाज, आर्य वीर दल

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA