
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-हिल स्टेशन माउंट आबू शहर के रिहायशी इलाके में एक साथ पांच भालूओं को मूवमेंट देखने को मिली। कुछ दिनों पहले शहर में लेपर्ड का मूवमेंट भी देखा गया था। माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी जोन में होने की वजह से शहर में आए दिन जंगली जानवरों का मूवमेंट देखा जाता है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को काफी रोमांचित होते हैं। जानवरों के बढ़ते मूवमेंट पर डीएफओ विजयपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पता चल रहा है कि शहर में वन्य जीव जंतुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
शहर के देलवाड़ा मंदिर के पास रेजिडेंशियल एरिया में मंगलवार सुबह 5.30 बजे एक साथ पांच भालुओं की मूवमेंट देखी गई। पांचों भालू कुछ देर इधर-उधर घूमते नजर आए और कुछ देर बाद सड़क के रास्ते से होते हुए जंगल की ओर चले गए। यह सारा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इससे पहले 8 अक्टूबर को इसी एरिया में चार लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिला था। जो एक संस्था परिसर से गेट की ओर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए। लगभग दो हफ्ते पहले अधर देवी की एक दुकान पर एक भालू दुकान का शटर तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया था। शहर में आए दिन लेपर्ड और भालू के साथ दूसरे जंगली जानवरों के मूवमेंट भी देखने को मिल जाते हैं।
वन विभाग के डीएफओ विजयपाल सिंह ने बताया कि माउंट आबू शहर में 200 से ज्यादा भालू और 70 से ज्यादा लेपर्ड हैं। यह माउंट आबू के लिए खुशी की बात है, कि अब जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। वन्यजीव जीव जंतुओं को हानि न हो इसलिए विभाग की टीम रात्रि में गश्त कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर शहर में कोई भी घटना घटित होती है, या कोई आम नागरिकों को कोई जानकारी देनी हो तो, मुझे (डीएफओ विजयपाल सिंह) मोबाइल नंबर 9782062885, रेंजर गजेंद्र सिंह 9828260996 को फोन के जरिए जानकारी दे सकते हैं।
गौरतलब है कि शहर में शहर के नक्की लेक, हनीमून प्वाइंट, राजभवन समीप, देलवाड़ा क्षेत्र, अधरदेवी क्षेत्रों आदि क्षेत्र में भालू, लेपर्ड और अन्य जंगली जीव-जंतुओं के मूवमेंट नजर आए। इन मूवमेंट को देखकर यहां आने वाला पर्यटक काफी रोमांच महसूस करता है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA