
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-रात्रि में घर में सेंधमारी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राजीव रहाड, वृताधिकारी वृत रेवदर के सुपरविजन में टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कालन्द्री के गांव जैला में रात्रि में घर में सेंधमारी करते समय भीखाराम पुत्र सुरमाराम व पिन्टु उर्फ पिटाराम पुत्र दलाजी को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों द्वारा रात्रि में चोरी करने के उददेश्य से घर में घुसना व घर वालो के जाग जाने से भाग जाना वगैरा की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 111 दिनांक 17.10.2023 धारा 457 भादस में दर्ज कर अभियुक्तो से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- भीखाराम पुत्र सुरमाराम जाति ग्रासीया उम्र 30 वर्ष निवासी पीपला खुना मोरस पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
- पिन्टु उर्फ पिटाराम पुत्र दलाजी जाति गमेती भील उम्र 25 वर्ष निवासी मातादेवल पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीम-
- सोनाराम हैड कानि 613 पुलिस थाना कालन्द्री।
2 राजेन्द्र कुमार कानि 1029 पुलिस थाना कालन्द्री। - बाबुलाल कानि 997 पुलिस थाना कालन्द्री।
4.प्रकाश कुमार कानि 288 पुलिस थाना कालन्द्री।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA