
PALI SIROHI ONLINE
नई दिल्ली-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 53 कैंडिडेट को टिकट मिले हैं। भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। धरसींवा से वर्तमान विधायक अनीता शर्मा का टिकट कट गया है। तो राजस्थान में कॉग्रेस टिकिट का कार्यकर्ता और दावेदार बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। उत्साहित कार्यकर्ताओ से राजस्थान के पाली जिले के बाली कॉग्रेस नेता और बीजेपी के गढ़ में लगातार दूसरी बार कम उम्र के बने राज्यपाल से सम्मानित सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा ने कहा की कार्यकर्ता जश्न मनाए राजस्थान में कॉग्रेस रिपीट होगी सभी को मात्र हाथ के सिम्बल को देख स्पोर्ट करना है। पार्टी जल्द राजस्थान की सूची जारी करेगी। हम सभी को पार्टी के साथ खड़ा रहना है। पार्टी किसी भी क्षेत्र में जिसको टिकिट दे उसके साथ रहना है।


इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। राज्य में अभी 7 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटें हैं।
राजस्थान की पहली लिस्ट का इंतजार कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को MP, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए 229 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें मध्य प्रदेश की 230 में से 144, छत्तीसगढ़ की 90 में से 30 और तेलंगाना की 119 में से 55 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 16 अक्टूबर को मिजोरम की 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। 200 सीटों वाली राजस्थान की कोई लिस्ट नहीं आई है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA