गौ सेवक की निकाली अंतिम दर्शन यात्रा,बस की टक्कर से हुई थी मौत, दूसरे युवक का इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-सड़क हादसे का शिकार हुए गौरक्षा दल के भरत कुमार टाक की जालोर में शुक्रवार को अंतिम विदाई दर्शन यात्रा निकाली गई। गुरुवार को सिरोही के उड मंडवरिया मार्ग पर बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी जिसके बाद गौ भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को गौरक्षा दल और अन्य लोगों के ने सुबह करीब 8 बजे शहर के अस्पताल चौराहे से उनके निवास स्थान तक अंतिम विदाई दर्शन यात्रा निकाली। जिसमें शहरवासियों ने अस्पताल चौराहे, हरदेव जोशी सर्कल, गोड़ीजी सहित जगह-जगह अंतिम यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया।

टाक हमेशा गौ सेवा में रहते थे तत्पर भरत कुमार टाक हमेशा गौ सेवा के लिए तत्पर रहते थे। जालोर में हमेशा गौरक्षा दल के साथ मिलकर बीमार गायों की सेवा और गौशाला में ले जाकर इलाज कराते थे। लंपी महामारी के समय कई गौ भक्तों ने मिलकर बिशनगढ़ रोड पर गायों के लिए अस्थाई अस्पताल बनाकर गायों का इलाज किराने के साथी सेवा की थी।

युवाओं ने की सहायता राशि देने की घोषणा व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शहर के युवकों ने मिलकर भरत कुमार टाक के परिजनों को 2 लाख 51 हजार रुपए की राशि देने का संकल्प लिया है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA