
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्दी आना की रही गुंज
—- देर शाम पचावना नदी में सैकड़ो की तादात में विसर्जन हुए रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणपति
तखतगढ 29 सितंबर;(खीमारा मेवाडा) 10 दिन पूर्व गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणपति महोत्सव सुमेरपुर उपखंड एवं नगर पालिका तखतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर गली मोहल्लों से लेकर बाजारों में सजे पांडाल में विराजे रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति महोत्सव की धूम के गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के दिन नगर में विशाल शोभा यात्रा के साथ देर शाम को गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया की गूंज मां के साथ जवाई नदी के पचावना नदी मे सैकड़ो की तादात में रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणपति को विधिवत विसर्जन किया गया। गुरुवार शाम को चकी गली के राजा भगवान गणपति एवं बाल गणेश मित्र मण्डल खेडावास वार्ड नंबर 4 में, महावीर बस्ती गणपति युवा मंडल, संतोषी नगर युवा मंडल , टासकावावास गणपति युवा मंडल कृष्ण नगर कॉलोनी , खेडावास वार्ड नंबर 7 में जय माजीसा युवा मित्र मंडल,धोरावास,रामकावावास, सहित विभिन्न गली मोहल्ला में विराजे भगवान गणपति पूजा अर्चना के बाद वाहनों में विराजमान कर नगर में ढोल नगाड़ों सहित डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते युवक युवतियां सहित महिलाएं पुरुषों द्वारा नगर में विशाल शोभा यात्रा निकालकर सैकड़ो की तादात में जवाई नदी के पचावना स्थित पहुंचकर भगवान रिद्धि सिद्धि के दाता गजानंद जी की विधिवत पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्दी आना की गूंज मां के साथ धूमधाम से नदी में विसर्जन किया गया।


फोटो 1 तखतगढ़ नगर से नाचते गाते गुजरती शोभा यात्रा
2- नदी में विसर्जन के लिए उमडा हुजुम
3- विसर्जन करते भक्तगण
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA