इंदिरा रसोई पर चार दिन से लटका ताला: दो महिलाओं ने छोड़ा काम,

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-रेवदर के अनादरा में इंदिरा रसोई पर एक बार फिर ताला लटक गया है। ऐसा सितम्बर माह में उद्घाटन के बाद दूसरी बार हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां काफी कम संख्या में लोग खाना खाने आ रहे है, जिससे राशन और मजदूरी का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में संचालन की समस्या अब जरूरतमंदों व सरकार की योजना पर भारी पड़ती दिख रही है।

इंदिरा रसोई ग्रामीण के उद्घाटन के बाद इसका संचालन राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा था। तीन में से दो महिलाओं ने काम पर आना बंद कर दिया, उसके बाद से रसोई सिर्फ एक महिला के भरोसे चल रही थी लेकिन अकेली महिला द्वारा पूरे समय रसोई का संचालन करने में समस्या के चलते अब एक बार फिर यहां ताला लटका दिया गया है।

संचालक समूह की हंसा ने बताया कि यहां सबसे बड़ी समस्या कम भोजन की आ रही है। दिन में 30-35 कूपन ही कट रहे

हैं, इतने से में तो राशन भी नहीं मिल पा रहा। स्वयं के पैसों से प्रबंधन करना पड़ रहा है। यदि इतने लोग ही यहां भोजन करते रहेंगे तो हमें राशन के पैसे भी पूरे तरीके से नहीं मिल पाएंगे। गैस सिलेण्डर खत्म हुए तीन दिन हो गए पर उसे भरवाने में भी सोचना पड़ रहा है। काम करने के लिए दो महिलाओं की जरूरत है, उनकी व्यवस्था भी कर देंगे तो भी यहां कम लोग भोजन करते है उससे आर्थिक समस्या जस की तस बनी रहेगी।

10 सितम्बर को इंदिरा रसोई का उद्घाटन हुआ था, उसके अगले ही दिन पानी की समस्या के चलते यहां चार दिन तक ताला लटका रहा। अब सोमवार से यहां एक बार फिर ताला लटका दिया गया है। लोग यहां भोजन करने उचित समय पर आ रहे हैं पर ताला लटका देख निराश होकर वापस लौट रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां बाहर से मजदूरी करने वाले काफी कम लोग आते हैं रसोई के संचालन की समस्या से जाहिर होता है कि संचालकों को उचित भुगतान नहीं मिल पा रहा। इसी वजह से राशन तक लेने की उपलब्धता नहीं हो पा रही ।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA