रानी पालिका की पार्षद ने जताई नाराजगी: शिलान्यस पट्टिका पर नहीं था नाम, तोड़ने की दी धमकी

PALI SIROHI ONLINE

रानी-शिलान्यास पट्टिका में पार्षद ने नाम नही होने पर पट्टिका तोड़ने की धमकी दी है। मामला रानी नगरपालिका का है। जहां कुछ दिन पहले धर्मवीर मैदान में बने रंगमंच और हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। पार्षद रेखा माली ने बताया कि 25 तारीख को विधायक खुशवीर सिंह के सम्मान समारोह में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया था। जिसमें पट्टिका में विधायक समर्थको के नाम अंकित हैं, लेकिन पार्षदों के नाम नहीं हैरानी नगरपालिका के अधिकारियों की मिलीभगत व जानबूझकर स्थानीय पार्षद का नाम नहीं लिखा गया है। अगर दो दिन में पट्टिका में पार्षदों के नाम नहीं लिखा तो में तोड़ दूंगी। इसकी तमाम जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी।

वहीं पालिकाध्यक्ष भरत राठौड़ ने बताया की शिलालेख जो बने हैं, वह मेरे ध्यान में नहीं हैं, सभी शिलालेख पर नगरपालिका बोर्ड के सभी पार्षदों के नाम होने चाहिए।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA