भीनमाल में शाम को बारिश, 13 एमएम दर्ज: लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, कस्बे की सड़कों पर भरा पानी

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल में गुरुवार को दिनभर उमस के बाद गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को कुल 13 एमएम बारिश दर्ज की गई।

शाम करीब 4 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर के सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। शहर के मुख्य बाजार, के होली चौक, जीनगर बाजार, महावीर चौराहा, धोराधाल सहित कई जगह पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।

इधर, क्षेत्र के तवाव, जोड़वाडा, भरूडी, बासड़ा धनजी, लूर गांव में तेज बरसात होने से बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा। किसानों ने बताया की हाल ही में कई किसानों ने बाजरे की फसल काट रखी थी। जिसे आज बारिश के बाद नुकसान हुआ। वहीं, अरंडी की फसल के लिए ये बारिश अच्छी मानी गई है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA