
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर- रेवदर के अनापुर में बुधवार अल सुबह माइंस से पत्थर भरकर जालोर की तरफ निकल रहे डंपर के अंदर से तीन बड़े पत्थर के ब्लॉक सड़क पर गिर गए। जिससे आधे से ज़्यादा सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं चल रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
अनापुर मार्ग पर माइंस से पत्थर भरकर निकल रहे इन डंपरों व ट्रेलरों से लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। जहां पत्थर गिरे उससे कुछ ही दूरी पर आबादी क्षेत्र है। इस आबादी क्षेत्र से लापरवाही पूर्वक व तेज गति से अपने वाहनों को दौड़ाते हुए चालक पत्थर भर कर निकलते हैं, ऐसे में ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चे एवं रोजमर्रा के काम के लिए सभी लोग जब भी बाहर आते हैं तब आबादी क्षेत्र में चलने वाले ये डंपर तेज गति से निकलते रहते हैं। ऐसे में हर पल हादसे का आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ओवरलोड होने के कारण पत्थर डंपर के बाहर की तरफ तक भरे होते हैं। जिससे कई जगहों पर टकराते हुए ये चलते हैं। साथ ही इन पर सेफ्टी के लिए कुछ बांधा भी नहीं जाता है। जिस कारण इनमें से पत्थर गिरते रहते हैं। पत्थर गिरने से डामरीकरण सड़क मार्ग टूट कर पूरी तरह बिखर चुका है। साथ ही यहां से होकर गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरटीओ इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र ने बताया कि माइंस से निकल रहे ओवरलोड ट्रेलरों पर लगातार कार्यवाही जारी है। माइंस संचालकों व चालकों को पाबंद किया जा रहा है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA