कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रः प्रतापसिंह हत्याकांड में की निष्पक्ष जांच की मांगग

PALI SIROHI ONLINE

पाली-राजस्थाप राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा । जिसमें उन्होंने बाड़मेर जिले के मूठ गांव (चोहटन) गांव के प्रतापसिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। पत्र में उन्होंने लिखा कि एक जुलाई को प्रतापसिंह की हत्या के मामले में तीन माह बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में बाड़मेर राजपुरोहित समाज पिछले नौ दिनों से जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है। परंतु राजनैतिक और प्रशासनिक दबाव के कारण अब तक उक्त प्रकरण की जांच आगे नहीं बढ़ रही है और धरनार्थियों को संतुष्ट भी किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष जबरबसिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री गहलोत को घटनाओं की जानकारी देते पिछले कुछ समय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में राजपुरोहित समाज के लोगों के साथ जघन्य अपराध कांड हुए है। जिसमें नेतरा का मनोहर अपहरण कांड, बीकानेर का शिव सिंह, मनोज विभत्सव हत्याकांड, पाली के ठेकेदार हनुमान सिंह आत्महत्या कांड, चित्रा कंवर कांड, चोहटन के प्रताप सिंह हत्याकांड आदि अन्य संगीन अपराधिक घटनाएं और राजपुरोहित समाज के साथ निंदनीय अत्याचार हुए परंतु एक भी घटना में पुलिस ने अब तक न्याय संगत कार्यवाही नहीं की।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA