
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक फैक्ट्री में बुधवार को संदिग्धावस्था में श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण फैक्ट्री में करंट लगने से मौत हुई है वहीं फैक्ट्री प्रबंधन ने इससे इनकार किया। ऐसे में सुबह से मृतक के परिजन व समाज के लोग बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है। शाम को फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों में समझौता हो गया। उसके बाद वे धरने से उठे। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि श्रमिक की मौत किस कारण से हुई।
पाली के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर विस्तार में रहने वाले 55 साल के नारायण सिंह पुत्र जगदीश सिंह सोढ़ा पिछले करीब 20 सालों से ITI रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि मिल्स में काम कर रहे थे। हमेशा की तरह वे बुधवार सुबह फैक्ट्री रवाना हुए। जहां हादसे में गिर गए। जिन्हें तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी गई।
बेटे ने कहा करंट लगने से हुई मौत
मृतक 23 साल के बेटे दीपक सिंह का कहना है कि वह भी पापा के रिद्धि-सिद्धि मिल्स में ही काम करता है। घटना के समय वह पास दूसरे सेक्शन में काम कर रहा था। फैक्ट्री में करंट के तार की चपेट में आने से पापा की मौत हुई है। मृतक परिवार को मिले मुआवजा
मामले में रावणा राजपूत समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण फैक्ट्री में श्रमिक की मौत हुई। वह मृतक पिछले करीब 20 साल से रिद्धि-सिद्धि मिल्स में काम कर रहा था। फैक्ट्री में हुए हादसे में उसकी मौत हुई है। फैक्ट्री प्रबंधन से मृतक परिवार को आर्थिक मुआवजा देना चाहिए।
SHO ने बोले दोनों पक्षों में हुआ समझौता
मामले में औद्योगिक नगर थाने के SHO उदय सिंह का कहना है कि ASP अकलेश कुमार ने दोनों पक्षों से समझाइश की है। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया और मृतक के • परिजन धरना समाप्त करने पर राजी हुए।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA