सवेरे पत्तियों पर दिखीं ओस, शाम को बारिश

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू।हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम रोज अलग रंग दिखा रहा है। दो दिन से लो क्लाउड के चलते सवेरे ओस की बूंदें नजर आ रही हैं। दोपहर में धूप खिलने से उमस भरी गर्मी पसीने छुड़ा रही है। शाम होते-होते फिर ठंडक का वातावरण है। मंगलवार दोपहर बाद हुई अच्छी बारिश के बाद बुधवार सवेरे और देर शाम बाद मौसम ठंडा रहा है। दोपहर में धूप-छांव के बीच उमस का वातावरण रहा। इधर, राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू रहा। शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह राजस्थान में सबसे कम था। साथ ही माउंट आबू में इस मानसून सीजन में अब तक 2 हजार 322 एमएम बारिश हो चुकी है, जो औसत से 39 प्रतिशत ज्यादा है।

2-3 दिनों में मानसून की विदाई की संभावना

मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम ने बताया कि प्रदेश में सबसे उंचे स्थान पर माउंट आबू है, इसलिए राज्य में मौसम का परिवर्तन होने का असर माउंट आबू पर पड़ता है । इन्हीं कारणों की वजह से शहर में दो दिनों से लो-क्लाउड बादल बन रहे हैं। अचानक मौसम में परिवर्तन से बारिश कभी हो रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में 27 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। इन्ही कारणों से आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा अधिकांश भागों से मानसून की विदाई आगामी 2-3 दिनों में होने की संभावना है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA