कार ने बाइक को मारी टक्कर: बाइक सवार चार लोग घायल,

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड।आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के आमथला में मॉडर्न के सामने एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुल्तान सिंह ने बताया की दोपहर करीब 3 बजे बाइक और कार के बीच मॉर्डन फैक्ट्री के सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में उमरनी निवासी सुरेश पुत्र मगनलाल भील, भिखाराम पुत्र भाडाराम, पोपट पुत्र भाड़ाराम और रमेश पुत्र बाबूलाल पटेल घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने शिवसेना नगर अध्यक्ष लालाराम खारवाल राजकीय अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA