गणपति को 31 लाख 31 हजार 131 रुपए की आंगी लेकसिटी के बापूबाजार में गणपति महोत्सव की धूम 501 दीपों से की आरती

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर शहर के बापू बाजार में श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल (उदयपुर चा राजा) की ओर से चल रहे गणपति महोत्सव के तहत मंगलवार को गणेश जी को 31 लाख 31 हजार 131 रुपए के नोटों की आंगी धराई गई। इस दौरान महाआरती का आयोजन किया गया।

501 दीपों से श्री गणेशजी की आरती की गई। पुष्प वर्षा और आतिशबाजी भी हुई। इस अवसर पर गणपति को 301 किलो चावल की खीर और 101 किलो केसरिया भात का भोग लगाया गया। भक्तजनों के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।

शहर ही नहीं आसपास के गांव व कस्बों से भी बापू बाज़ार में उदयपुर चा राजा के दर्शन के लिए लोग उमड़े। मित्र मंडल के सचिव वैभव अग्रवाल ने बताया है कि 9वें दिन गणेश जी को छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वरूप दिया जाएगा व साथ ही रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के जय कुराड़िया, आकाश कंठालिया, सुमित, घनश्याम, संदीप, मुदित साहू, यस, विशाल, मनीष बन्दवाल, हिमांशु साहू, जितेन्द्र कुमावत, रौनक कन्नोजिया, मोहित, कपिल आदि कार्यकर्ता जुटे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA