29सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू जानिए पितृ पक्ष में श्राद्ध तिथियाँ-श्राद्ध पक्ष 2023

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा

29सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू जानिए पितृ पक्ष में श्राद्ध तिथियाँ-श्राद्ध पक्ष 2023 सुमेरपुर:- 27 सितंबर 2023 ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश गौड़ ने बताया कि भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक मनाया जाने वाला महालय पितृपक्ष 29 सितंबर शुक्रवार से शुरू होकर 14 अक्टूबर शनिवार तक रहेंगे।पंडित गौड़ ने बताया कि अपराह्न काल में ही श्राद्ध करे। श्राद्ध दोपहर 12 बजे बाद ही करे दोपहर 01:38 बजे से अपराह्न 04:05 बजे के मध्य मौजूद तिथि में ही करना चाहिए।
29 सितम्बर शुक्रवार को पूर्णिमा व प्रतिपदा का श्राद्ध,प्रौष्ठ पदी श्राद्ध है।
30 सितम्बर शनिवार को द्वितीया का श्राद्ध है।
01 अक्टूबर रविवार को तृतीया का श्राद्ध है।
02 अक्टूबर सोमवार को चतुर्थी का श्राद्ध, भरणी का श्राद्ध है।
03 अक्टूबर मंगलवार को पञ्चमी का श्राद्ध,कृतिका का श्राद्ध है। 04 अक्टूबर बुधवार को षष्ठी का श्राद्ध है।
05 अक्टूबर गुरुवार को सप्तमी का श्राद्ध है।
06 अक्टूबर शुक्रवार को अष्टमी का श्राद्ध है।
07 अक्टूबर शनिवार को नवमी का श्राद्ध, व सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध है।
08 अक्टूबर रविवार को दशमी का श्राद्ध है।
09 अक्टूबर सोमवार को एकादशी का श्राद्ध है।
10 अक्टूबर मंगलवार को मघा का श्राद्ध है।
11 अक्टूबर बुधवार को द्वादशी का श्राद्ध, सन्यासियों का श्राद्ध है।
12 अक्टूबर गुरुवार को त्रयोदशी का श्राद्ध है।
13 अक्टूबर शुक्रवार को चतुर्दशी का श्राद्ध, विष- दग्ध, शस्त्रादि से मृतकों का श्राद्ध है।
14 अक्टूबर शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या, देव—पितृ अमावस्या, पूर्णिमा-अमावस्या श्राद्ध, जिन पूर्वजो की मृत्यु तिथि का पता नहीं है, उन सभी का श्राद्ध इस दिन करे।

  • पंडित सुरेश गौड़ -सुमेरपुर
    मो.9414463687

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA