
PALI SIROHI ONLINE
67 वी राज्य स्तरीय विधालयी जिमनास्टिक प्रतियोगिता में हर्ष चांवरिया बना राजस्थान चेम्पियन।
पाली @ घेवरचन्द आर्य
67 वी राज्य स्तरीय (14 वर्षीय) विद्यालयी जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में पाली जिले के उपविजेता बनने एवं हर्ष चांवरिया के पुनः राजस्थान चेम्पियन बनने पर आर्य वीर दल की और से संरक्षक धनराज आर्य, अध्यक्ष दिलीप परिहार, एवं बाक्सिग कोच, दिलीप गहलोत, जिमनास्टिक सचिव भंवर गौरी, प्रचार-प्रसार मंत्री एवं मिडिया प्रभारी घेवरचन्द आर्य, विनोद सिंह तोमर ने खुशी जाहिर करते हूए कहां की जिमनास्टिक कोच आर्य वीर अशोक चावरिया की कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से जिले का नाम जिमनास्टिक के गोरवमयी इतिहास दर्ज होना आर्यवीर दल के लिए गर्व और हर्ष कि बात है।
उन्होंने टीम कोच अशोक चांवरिया, टीम सदस्य हर्ष चांवरिया,आयू बशीबर, वेदांत सिंह पंवार, भावेश बंजारा, अक्षय बंजारा, शुभम तोमर,अनीश सहित सभी पदक विजेता को होंसला बढ़ाते हुए कहा कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर पाली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA