जवाई जल उपभोक्ता संगम संख्या -15 के चुनाव सम्पन्न हुए

PALI SIROHI ONLINE

जवाई जल उपभोक्ता संगम संख्या -15 के चुनाव सम्पन्न हुए।
अध्यक्ष पद पर महेन्द्रसिंह बालोत मोरू निर्विरोध चुने गए

तखतगढ 27 सितंबर;(खीमाराम मेवाडा)

उम्मेदपुर कस्बे में बुधवार को जल उपभोक्ता संगम वार्ड संख्या -15 प्रबंधन समिति के चुनावी प्रक्रिया चुनाव प्रभारी रोहित चौधरी,सह प्रभारी अशोक पुनीया व जितेन्द्र सिंह देवड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। जिसमें जल उपभोक्ता -15 के अध्यक्ष पद पर महेन्द्रसिंह बालोत मोरूआ निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि सुबह दस बजे से चुनाव की कार्यवाही शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर महेन्द्रसिंह बालोत व सदस्य के रूप में सकाराम,फुलाराम,गंगासिंह,गणेशाराम,समेलाराम, युवराजसिह, विजयसिंह ,मोडाराम व प्रहलादसिह को निर्विरोध निर्वाचित सदस्य बनाया गया बाद में अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अजयपालसिंह बेदाना, विक्रमसिंह पचानवा, जवानाराम चौधरी,शैतानसिह मोरूआ, मोहनलाल मेघवाल सहित कई किसान पदाधिकारियों मौजूद थे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA