
PALI SIROHI ONLINE
बाली। फालना शहर में खालसा पेट्रोल पम्प के पास एक युवक पर हुआ हमला कर घायल कर दिया घायल का पाली के बागड़ चिकित्सालय में उपचार जारी है।
फालना के विजय नगर रहने वाले फिरोज खान ने बताया कि उसकी बेटी को डिलेवरी हुई थी। वह फालना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। सोमवार रात को उनका 27 साल का बेटा शाहरूख खान बहन से मिलने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में खालसा पेट्रोल पम्प के निकट बाइक पर आए दो युवकों ने उस पर हमला करते हुए चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया लेकिन मुकाबला करते हुए पत्थर उन पर फेंके तो दोनों युवक फरार हो गए। घायल शाहरूख ने बताया कि वह दोनों युवकों को नहीं जानता है। संभवत लूट के इरादे से उस पर हमला हुआ।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA