विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के मानपुर में एक महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी लेकर इसकी सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दी। शहर थानाधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया की मानपुर निवासी उर्मिला (30) पत्नी रूपाराम ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को मामले की सूचना दी गई। पीहर पक्ष आने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं अब तक आत्महत्या के करणों पता नहीं चल पाया है। 10 साल पहले उर्मिला की शादी हुई थी।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA