आबूरोड क्षेत्र में दो जगह पत्थरबाजी भाजपा नेता व एक परिवार की कार पर किया हमला,एक घायल

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में रात को दो अलग-अलग वाहनों पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई। जिससे वाहनों के कांच टूट गए एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार गुजरात के अम्बाजी में भादरवी पूनम के मेले के चलते दानबोर उपलाखेजड़ा होकर वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही शुरू हैं। सोमवार रात को एक कार में सवार एक परिवार इस मार्ग पर आबूरोड आ रहे थे। तभी निचला खेजड़ा के पास अज्ञात बदमाश द्वारा कार के पत्थर मारे गए। जिसमें कार के कांच टूट गए और एक महिला के चोट आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी घटना में भाजपा नेता गणपतसिंह निम्बोडा आबूरोड से रेवदर जा रहे थे। तभी गिरवर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने पत्थर मारा जिससे आगे का कांच टूट गया। हादसे के बाद भाजपा नेता मौके से रवाना हो गए। लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटना से लोगों में भय व्याप्त हैं।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA