सरुपगंज-अफीम दूध की सप्लाई प्राप्त करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/यूसुफ मेमन/ खीमाराम मेवाड़ा

सिरोही-अफीम दूध की सप्लाई प्राप्त करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार जिले भर को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त करने की मंशा से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जेठुसिंह करणोत वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में दिनांक 17.09.2023 को श्री हरिसिंह उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही मय टीम द्वारा दौराने नाकाबंदी अभियुक्त नरेन्द्रसिंह पुत्र उकारसिंह जाति कण्डारा निवासी गोदावरी बस्ती छोटी सादडी पुलिस थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ व गुणवन्तलाल नागदा पुत्र नाथुलाल नागदा जाति ब्राहम्ण निवासी केसुन्दा पुलिस थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ द्वारा सियाज कार नम्बर आरजे 27 सीई 1825 में 6.190 किलोग्राम अवैध अफीम दूध का परिवहन करते हुए पाये जाने से अभियुक्तों के कब्जे से 6.190 किलोग्राम अफीम दूध को जब्त किया गया था। उक्त प्रकरण का अनुसंधान कमलसिंह उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा किया जा रहा हैं। कमलसिंह उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय टीम द्वारा प्रकरण में 02 किलोग्राम अवैध अफीम दूध की सप्लाई प्राप्त करने वाले अभियुक्त रमेश भाई पुत्र रामचंद भाई को देवकापडी गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रकरण में अभी तक कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
रमेश भाई पुत्र रामचंद भाई जाति कापडी निवासी देवकापडी पुलिस थाना भाबर जिला बनासकांठा
गुजरात |

पुलिस टीम :-

  1. कमलसिंह उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
  2. बजरंगलाल कानि नंबर 1017 पुलिस थाना सरूपगंज।
    3 रोहिताश कानि नंबर 353 पुलिस थाना रोहिडा ।
  3. रामलाल कानि नंबर 920 पुलिस थाना रोहिडा ।
  4. पुखराजसिंह कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
    5.सुरेश कुमार कानि नंबर 460 साईबर सेल सिरोही।
  5. नरेन्द्र कुमार कानि नंबर 974 साईबर सेल सिरोही

नाबालिग की हत्या, शव बोरे में भर कुएं में फेंका:4 दिन से लापता नाबालिग की सड़ी-गली लाश मिली,

अपराध की यह खबर भी पढ़े

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA