सिरोही- 3 करोड 15 लाख की हवाला राशि सहित एक कार जब्त

PALI SIROHI ONLINE

यूसुफ मेमन/खीमाराम मेवाड़ा

सिरोही- 3 करोड 15 लाख की हवाला राशि सहित एक कार जब्त कर 2 गैरसायल को किया गिरफ्तार सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आबू पर्वत के निकट सुपरविजन में सुरेश चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबुरोड़ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी के दौरान दिनांक 24.09.2023 को एक्सयुवी कार ने जीजे 01 डब्लुयुसी 1430 में सीट के नीचे से नकद 3 करोड 15 लाख रूपये धारा 102 सीआरपीसी में जब्त कर कार चालक नरेश कुमार व्यास व साथी अजीतसिंह को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर एक्सयुवी कार को जब्त किया गया।

गिरफ्तार गैरसायल:-

  1. नरेश कुमार व्यास पुत्र अमरूद उर्फ अमृत भाई जाति ब्रहामण उम्र 29 वर्ष पैशा ड्राईविंग निवासी चौधरीवास नलीया पुलिस थाना वाराई तहसील सान्तलपुर जिला पाटन हाल बहुचरमा मंदिर के सामने चांदलोडिया अहमदाबाद (गुजरात) (चालक)
  2. अजीतसिंह पुत्र भुपतसिंह जाति सोलंकी राजपुत उम्र 38 वर्ष पैशा ड्राईविंग निवासी कम्बोई पुलिस थाना चाणसमा जिला पाटन (गुजरात)

पुलिस टीम:-

  1. किशनलाल हैड कानि नं 82 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  2. मांगीलाल कानि नं 35 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  3. प्रकाश कुमार कानि नं 55 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  4. विजयसिंह कानि नं 72 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  5. प्रवीणसिंह कानि नं 351 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  6. दिलीपसिंह कानि नं 850 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  7. वागाराम कानि नं 454 पुलिस थाना रीको आबूरोड।

विशेष भूमिका:- उक्त कार्यवाही में प्रकाश कुमार कानि न 55 व विजयसिंह कानि नं 72 पुलिस थाना रीको आबूरोड की विशेष भूमिका रही ।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA