
PALI SIROHI ONLINE
परिहार ने विधानसभा क्षेत्र सिरोही से पार्टी उम्मीदवार बनने हेतु दावेदारी पेश की
सिरोही 1 सितम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश परिहार ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी पेश की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोकसभा जालोर सिरोही के नियुक्त ऑब्जवर रघु भाई देसाई व विधानसभा पर्यवेक्षक गेमर भाई सर्किट हाउस सिरोही आए। इस अवसर पर पीसीसी सचिव एव जालोर प्रभारी हरीश परिहार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देसाई का साफ़ा मालाओ से स्वागत किया।
साथ ही सिरोही विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवारी हेतु आवेदन किया एव ऑब्जवर के समक्ष अपना पक्ष रखा ।परिहार ने कहा कि पार्टी में पिछले 27 वर्षो से संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाए दे रहे हैं । छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए वफादारी के साथ कार्य कर रहे । एनएसयूआई ,युवा कांग्रेस के बाद आज प्रदेश में रहते हुए पार्टी का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर ऑब्जर्वर रधु भाई ने कहा कि आपकी बात तो हाई कमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और राजस्थान में पुनः कांग्रेस सरकार बनाने केलिए कर्यकर्ता को आह्वान किया।हरीश परिहार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम पार्टी के प्रति हमेशा वफादार रहे हैं।अशोक गहलोत कि जन कल्याणकारी योजना का प्रचार हमे जन जन तक करना है।कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है व पुनः सरकार बना कर अशोक गहलोत व राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का कार्यकर्ताओ से आह्वान किया।इस अवसर पर परिहार के साथ कांग्रेस विचार प्रकोष्ठ के सिरोही विधानसभा संयोजक जब्बर सिंह बेड़ा,पूर्व पार्षद सोहनलाल चितारा, युवा कांग्रेस विधानसभा सिरोही उपाध्यक्ष नटवर सिंह नॉटी , सिरोही ओबीसी विभाग ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गहलोत, शिवगंज नगर आदि महेश टाक ,जिला उपाध्यक्ष जयन्ती माली,जिला महासचिव मगनलाल प्रजापत, जावाल नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल माली,सेवादल सिरोही ब्लाक अध्यक्ष नारायण लाल सुथार,शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मीणा, नगर अध्यक्ष शाहरुख खान ,एनएसयूआई से संगीता मीणा,नवीन पुनिया, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोवाराम घाची , माली नवयुवक मंडल शिवगंज अध्यक्ष नरेन्द्र परिहार ,नामदेव युवा संघ उपाध्यक्ष राजेन्द्र छिपा, एनिमल वेलफेयर सोसायटी के सागर माली, गरबा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान ,गोकुल युवा मंडल सचिव रवि गहलोत,विभिन्न अग्रिम संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA