बाली के समाज सेवी परमार सहित विभिन्न समाजसेवियों ने राज्यपाल कटारिया का किया स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

बाली। वैष्णो माता सेवा मण्डल और विभिन्न सगठनो से जुड़े बाली पूर्व विधायक अमृत परमार के पुत्र समाज सेवी नरेंद्र परमार ने विभिन्न दानदाताओ भामासाहो की मोजुदगी में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के मुंबई में राजेंद्र लोढ़ा निवास स्थान सांताक्रुज मुंबई आगमन पर मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के संयोजक नरेंद्र परमार एवम गणपत कोठारी, राजेंद्र लोढ़ा की अगुवाई में माला शाल साफा पहनाकर और गौ माता प्रतिमा प्रदान कर स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान नवल सुराणा,ललित शक्ति, जगदीश मेहता, निरंजन परिहार,विनोद लोढ़ा,धनपत देसरला, भरत कोठारी, सिधराज लोढ़ा, शांतिलाल बी जैन , लोकेश दोषी, हुकुम खांटेद उपस्थित रहे। श्री बाली जैन मित्र मंडल मुंबई द्वारा कर्नाटक नंदी ग्राम में दिगम्बर साधु भगवंत श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के बारे में अवगत कराते हुए दोषियों को सजा एवम भविष्य में ऐसी घटना की पूर्णावृति नही हो इसके लिए साधु संतो की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार से कड़ा कानून बनाने के लिए निवेदन किया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA