
PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नजर पाली जिले पर पूरी तरह बनी हुई नजर आई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि हमेशा से कार्यशैली रही है कि कार्यकर्ता हो या पदाधिकारी या मंत्री सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती ओर पार्टी हित में सोच रखने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोहट में जनसभा करने के बाद पाली सर्किट हाउस आये यहां मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के बहाने कांग्रेस नेताओं की नब्ज टटोली साथ ही सरकार संगठन का फीडबैक भी लिया। इस दौरान विधानसभा वार कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर चर्चा भी की इस दौरान पाली में कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विधायक भीमराज भाटी से मुख्यमंत्री ने करीबन पौने घंटे तक अकेले में बातचीत की गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूर्व विधायक भीमराज भाटी से मुलाकात के मायने यही बता रहे हैं कि एकजुट होकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरे और पाली में कांग्रेस का विधायक चुना जाए गौरतलब है कि भीमराज भाटी का क्षेत्र में वर्चस्व कम नहीं एक साधारण शैली व किसान व श्रमिक वर्ग के साथ ओबीसी फैक्टर पर पूर्व विधायक भीमराज भाटी के बड़ी संख्या में प्रशंसक है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व विधायक भीमराज भाटी से पौने घंटे मुलाकात के दौरान आगामी चुनावों में सब नेता साथ मिलकर चले तो पाली बदलाव की संभावना को व्यक्त किया जा सकता है। पाली पूर्व विधायक भीमराज भाटी ने मुलाकात के बारे में पाली सिरोही ऑनलाइन को फोन पर बताया कि लंबे समय बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात संभव हो पाई उनको अपनी ओर से फीडबैक दिया गया भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मैने बता दिया की क्षेत्र में आमजन मतदाताओं कार्यकर्ताओ में पकड़ रखने वालों को महत्व देना होगा, वही भीमराज भाटी ने बताया कि अशोक गहलोत सरकार रिपीट हो रही है वही भीमराज भाटी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता भी यही चाहती है। गहलोत सरकार की बेहतर योजनाओं के चलते सरकार रिपीट होगी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA